
इरफान कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे हैं। ऐसे में अचनाक उनकी ऐसे तबीयत खराब होना काफी गंभीर मामला है। फैंस को जब पता चला कि वो आईसीयू में भर्ती हैं तो सभी उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे। दो साल पहले मार्च 2018 में अपनी बीमारी का पता चला था।
— Irrfan (@irrfank) March 16, 2018
इरफान ने खुद ट्वीट कर अपनी बीमारी का खुलासा किया था - जीवन में अचानक कुछ ऐसा होता है जो आपको और आगे ले जाता है। मेरे जीवन के आखिरी कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं। मुझे न्यूरो-एंडोक्राइन ट्यूमर नाम की बीमारी है। लेकिन मेरे आसपास के लोगों के प्यार और ताकत ने मुझे उम्मीद दी है।
No comments:
Post a Comment