• Breaking News

    Loading...

    Tuesday, April 14, 2020

    लॉकडाउन: बांद्रा रेलवे स्टेशन पर अफवाह के कारण उमड़ी भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    Lockdown: मुंबई (Mumbai) के बांद्रा रेलवे स्‍टेशन पर भारी संख्‍या में लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.

    मुंबई. मुंबई के बांद्रा रेलवे स्‍टेशन पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. लॉकडाउन के बावजूद भारी संख्‍या में लोग रेलवे स्‍टेशन पर इकट्ठा हो गए. लोग घर भेजे जाने को लेकर रेलवे स्‍टेशन पर हंगामा करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया.




    अफवाह के कारण जमा हुए लोगऐसा बताया जा रहा है कि आस-पास की बस्तियों में अफवाह फैली कि बाहर के लोगों को घर भेजा जाएगा. जिसके लिए बांद्रा रेलवे स्‍टेशन से ट्रेन चलेगी. जिसके बाद वहां भारी संख्‍या में लोग इकट्ठा होने लगे. वहां जमा लोगों का कहना था कि या तो उन्‍हें घर भेजा जाए या फिर उनके लिए खाने का इंतजाम किया जाए.

    केंद्र सरकार मजदूरों को घर भेजने का फैसला नहीं ले पाई : आदित्‍य ठाकरेकोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है. इस पूरी घटना पर महाराष्‍ट्र सरकार में मंत्री आदित्‍य ठाकरे ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर आरोप लगाए. उन्‍होंने कहा कि वर्तमान में बांद्रा स्‍टेशन से मजदूरों को हटा दिया गया है. अभी हाल ही में सूरत में भी ऐसा ही हुआ था. केंद्र सरकार मजदूरों को घर भेजने का फैसला नहीं ले पायी है. वे लोग भोजन और आश्रय नहीं चाहते हैं, वे घर वापस जाना चाहते हैं.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel