
पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर छाया हुआ है। इसकी रोकथाम हर देश हर तरह की कोशिस कर रहा है। ऐसे में सिंगापुर से एक दावा किया गया जिसे सुनकर आपको थोड़ी राहत महसूस होगी।
20 मई को खत्म हो जाएगा वायरस
सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन ने अपनी रिसर्च में दावा किया भारत में 20 मई तक कोरोना वायरस का नामोनिशान मिट जाएगा। इसके साथ ही धीरे- धीरे अन्य देशों में भी इसका प्रकोप खत्म हो जाएगा।

24 हजार से अधिक लोगों हुए संक्रमित
अलग-अलग देशों के संदिग्ध, संक्रमित और स्वस्थ होने वाले मरीजों का पूरा विशलेषण करने के बाद ही सिंगापुर ने इसका दावा किया है। इसके लिए उन्होंने एक मॉडल भी बनाया है जिसमें ये दर्शाया गया है कि किस देश में इस महामारी ने कब अपना असर दिखाना शुरु किया है।
आपको बता दें कि भारत में अब तक इस वायरस ने 24 हजार से अधिक लोगों को संक्रमित कर दिया है. इसके साथ ही 700 से अधिक लोगों ने अपनी जान गवां दी है।
No comments:
Post a Comment