Patna: बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने मंगलवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा ने बिहार शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आर के महाजन की उपस्थिति में परिणाम की घोषणा की गई।
इस बार रोहतास जिले के जनता हाई स्कूल के छात्र हिमांशु राज ने 481 नंबर लाकर परीक्षा में टॉप किया है। हिमांशु राज ने 96.20% अंक के साथ टॉप किया है। जबकि औरंगाबाद के दुर्गेश 480 नंबर लाकर सेंकंड टॉपर बने हैं। दुर्गेश किसान के बेटे हैं। इसके अलावा समस्तीपुर जिले के शुभम कुमार थर्ड टॉपर हैं, उन्हें 500 में 478 नंबर मिले हैं।
No comments:
Post a Comment