• Breaking News

    Loading...

    Wednesday, May 20, 2020

    उत्तर प्रदेश: इटावा में हाईवे पर वाहनों की टक्कर, छह किसानों की दर्दनाक मौत

      लखनऊ: उत्तर प्रदेश के इटावा में राष्ट्रीय राजमार्ग -2 पर उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक सब्जियों से भरी पिकअप में घुस गया।  इस हादसे में छह किसानों की मौके पर ही मौत हो गई और एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।  उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

      इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग -2 पर बकेवर इलाके में रहने वाले सात किसान पिकअप वाहन के माध्यम से इटावा नवीन मंडी में सब्जी बेचने जा रहे थे।  इस दौरान आगरा की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पिकअप में घुस गया।  इसके कारण पिकअप में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।  उनका इलाज सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में चल रहा है।
      सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया।  बताया जा रहा है कि सभी किसान इटावा जिले के निवासी थे।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel